Kannauj News: घर में हुए प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खल्ला रूपमंगदपुर गांव में प्रसव के कुछ देर बाद एक महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि नवजात शिशु अभी स्वस्थ है। खल्ला रूपमंगदपुर गांव निवासी प्रदीप दिवाकर ईंट भट्टे पर घोड़ा गाड़ी चलाकर किसी तरह परिवार का भरणपोषण करता है। शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी सुरभि (30) को प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान उसका घर पर ही प्रसव करा दिया गया। प्रसव के कुछ देर बाद महिला की हालत बिगडऩे लगी। इस पर परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। घटना से मृतका की सास रानी, बच्चे अंश, अंशिका व वं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.