Kannauj News: घर में घुसकर युवक व उसकी बेटी से मारपीट
कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। पलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर युवक और उसकी बेटी के साथ साथ मारपीट घायल कर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के पलिया निवासी सोनू दुबे पुत्र रामबहादुर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही तीन लोग उसके घर के दरवाजे पर पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर जब उनकी बेटी बचाने पहुंची तो आरोपित घर के भीतर घुस आए और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। परिजनों के बीच-बचाव करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.