Kannauj News: घर निर्माण का विरोध करने पर मारपीट
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: छिबरामऊ। थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निगोह में घर का निर्माण करा रहे परिवार के साथ मारपीट और तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद एवं दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजवीर सिंह पुत्र गंगालाल ने बताया कि 29 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे राजवीर सिंह अपने पुत्र सुनील, अजय तथा बहू कंचन के साथ मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रामप्रकाश, मनोज, वीरेंद्र, रिंकू, रघुवीर, शिवपाल, राहुल, अक्षय उर्फ नन्हे तथा दो अज्ञात व्यक्ति एक राय होकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: खेत पर काम कर रहे भाई-बहन से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.