कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। घर के बाहर साफ-सफाई करना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। गुरुवार सुबह झाड़ू लगाते समय झाड़ियों में छिपे सर्प ने महिला को डस लिया। सर्पदंश के बाद हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र की रामाश्रम पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कबरापुर निवासी निर्मला देवी 48 वर्ष पत्नी राकेश गुरुवार सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पास की झाड़ियों में छिपे सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचना...