Kannauj News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: कन्नौज। तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम तिखवा निवासी शाकिब की घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना पांच मई की बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। पीड़ित शाकिब के मुताबिक उसने सैय्यदपुर सकरी निवासी तकदीर अली से अपाचे बाइक खरीदी थी। पांच मई को अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित के अनुसार काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। अंत में पीड़ित ने 30 अगस्त को कोतवाली में पत्र देकर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.