Kannauj News: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, फायरिंग की धमकी से दहशत
कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की हसेरन चौकी के हुसैननगर गांव में मंगलवार देर रात घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने से हड़कंप मच गया। परिवार ने आरोप लगाया कि दबंगों ने फायरिंग करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिवार दहशत में है और उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हुसैननगर निवासी राममिलन सिंह पुत्र राकेश सिंह के मुताबिक, मंगलवार देर रात कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दबंगों ने उन्हें घर के अंदर ही रहने की चेतावनी दी। बाहर आने पर गोली मारने की धमकी मिलने से परिवार के लोग भयभीत होकर घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.