Kannauj News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पत्थर मारकर किया घायल
कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा क्षेत्र के कुल्लूखेड़ा गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने, रुपये व कपड़े छीनने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कुल्लूखेड़ा निवासी उपासना देवी पत्नी उर्वेश उर्फ कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। गुरुवार, 3 सितंबर को किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर पति ने गुस्से में आकर उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार, जब उसका भाई बृजेश पुत्र सरवन लाल बीच-बचाव करने पहुंचा तो, पति ने उस पर भी पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और पीठ पर चोटें आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.