कन्नौज, नवम्बर 22 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। घरेलू बात को लेकर नाराज एक युवक ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के पलिया बूंचपुर निवासी गोविंद कुमार जाटव (22) पुत्र वीरेंद्र कुमार हैदराबाद में आइसक्रीम बनाने का काम करता था। वह दीपावली पर घर आया था। रविवार शाम घरेलू बात को लेकर वह नाराज हो गया। इसके बाद शौच जाने की बात कहकर घर से खेतों की ओर चला गया। खेत में शौच के बाद उसने चिल्ल के पेड़ पर रुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। खेत में पेड़ से लटका युवक दिखाई देने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सामुदायिक ...