कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा विशुनगढ़ के नुनार मोहल्ले से थाना रोड तक कराए जा रहे आरसीसी सडक़ निर्माण कार्य को सोमवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सडक़ पर पहले से बनी दो पुरानी पुलियों को बंद नहीं किया जाना चाहिए। यदि पुलियों को बंद कर दिया गया, तो पानी की निकासी बाधित हो सकती है, जिससे आने वाले समय में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य से जुड़े जेई गौरव कुमार पर पुलियों को बंद कराने और सडक़ निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं कराने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों की मांग है, कि ...