कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में शनिवार के अंक में प्रकाशित "ठठिया-मानीमऊ मार्ग बदहाल" शीर्षक खबर का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए बेहटा गांव के मोड़ पर बने जानलेवा गड्ढे की मरम्मत करा दी। दोपहर में पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और गिट्टी व सीमेंट डालकर गड्ढे को भर दिया, जिससे राहगीरों को काफी राहत मिली। यह गड्ढा लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ था और आए दिन बाइक सवार इसमें गिरकर घायल हो रहे थे। मरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए हिन्दुस्तान अखबार की सराहना की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: 13 करोड़ से बने देवीगंज बायपास का मरम्मत कार्य शुरू ग्रामीणों का कहना है कि समा...