Kannauj News: ग्रामीण को दबंगों ने बीच सड़क पीटा, हवाई फायरिंग
कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कनकुड़िया पुलिया के निकट शुक्रवार शाम दबंगों ने एक ग्रामीण को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर दबंग हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतुआपुर गांव निवासी आदेश कुमार (30) पुत्र कमलेश कुमार के बच्चों का गुरुवार को गांव में कुछ बच्चों से विवाद हो गया था। शुक्रवार शाम आदेश किसी काम से जा रहा था। कनकुड़िया पुलिया के निकट अवनीश, अतुल, सत्या समेत करीब एक दर्जन लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपित हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.