Kannauj News: ग्रामीण की जेब से पार किए 13 हजार
कन्नौज, जुलाई 2 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा समधन में रात के समय आरओ वॉटर प्लांट पर सो रहे ग्रामीण की जेब से चोरों ने नगदी पार कर दी। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। बीती रात कस्बा समधन के मोहल्ला गोरी निवासी उम्मीद हसन रात अपने आरओ प्लांट पर सो रहा था। तभी रात में बाइक सवार दो युवको ने सो रहे उम्मीद हसन की जेब में रखी 13 हजार रुपए से ज्यादा की नगदी पार कर दी। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। यह भी पढ़ें- Banda News: बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.