कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगदीशपुर स्थित पंचायत घर में शुक्रवार को आरोह फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया कन्नौज के एलडीएम डॉ.रंजीत सिंह तथा खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और वित्तीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आवाहन किया। वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) छिबरामऊ से वित्तीय सलाहकार सूरज सविता ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गोष्ठी में किसानों को श...