कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: कन्नौज। आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर सब्जियों का उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किसानों को ग्राफ्टिंग तकनीक की जानकारी दी गई। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स, उर्मदा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को ग्राफ्टिंग के व्यावहारिक तरीके समझाए। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनंत बहादुर और डॉ. अनीश कुमार सिंह ने हाईटेक नर्सरी में बैंगन, टमाटर और मिर्च की ग्राफ्टिंग का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक विधि अपनाने से पौधों की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार किया जा सकता है। ग्राफ्टिंग मृदा जनित रोगों से बचाव में भी सहायक है। वैज्ञानिकों ने उपकरणों की स्वच्छता, ग्राफ्टिंग के बाद तापमान और आर्द्रता ...