कन्नौज, जुलाई 10 -- Kannauj News: छिबरामऊ। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौरक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडेय ने अपना जन्मदिन लड़ैता गांव स्थित गौशाला पहुंचकर गौसेवा के साथ सादगी से मनाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को श्रद्धा सेवा और संवेदना का प्रतीक माना गया है। हम सभी को गायों की बेहतर सेवा करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने गायों को फल और गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। कार्यक्रम के दौरान गौसेवक कृष्णा पांडेय, नीलू गिहार, कृष्णा दुबे समेत कई अन्य गौसेवक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...