कन्नौज, जुलाई 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावलपुर स्थित अस्थायी गोशाला का खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में कई प्रकार की अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने सचिव को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय गोशाला में कुल 16 गोवंश मौजूद मिले। बीडीओ ने गोवंशों की देखभाल, चारा, भूसा, दाना, पेयजल तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जांच में पाया गया कि गौशाला में हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं भूसा और दाना भी आवश्यकता की तुलना में काफी कम मात्रा में उपलब्ध था, जिससे गोवंशों के समुचित भरण-पोषण पर सवाल खड़े हो गए। अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ दीपांकर आर्य ने ग्राम पंचायत सचिव गौरीशंकर को तत्काल ...