कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में बनी गौशालाओं का खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान तीनों गौशालाओं में कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति मिली, जिस पर सचिवों को मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत भौराजपुर की गौशाला का बीडीओ दीपांकर आर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बेहतर साफ-सफाई देखने को मिली, लेकिन जगह-जगह फैले गोबर को एक स्थान पर एकत्र कराए जाने तथा जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाए जाने के सचिव संतोष पाल को निर्देश दिए। यहां वृक्षारोपण का अभियान सफल होता मिला। पर्याप्त मात्रा में हरा चारा और भूसा उपलब्ध मिला। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पटेहरा और जमालपुर के बीडीओ ने गौशाला का किया निरीक्षण खुबरियापुर की गौशाला में निरीक्षण के दौरान ह...