Kannauj News: गोशाला से सड़क तक भुगतान में गड़बड़ी के आरोप, जांच के आदेश
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: तिर्वा। उमर्दा ब्लॉक की उमरन ग्राम पंचायत में गोशाला और सड़क निर्माण के भुगतानों को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राम पंचायत प्रशासक बेचेलाल ने तत्कालीन सचिव जयप्रकाश वर्मा पर फर्जी हस्ताक्षर कर नियम विरुद्ध भुगतान कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार सात जुलाई को गोशाला के दाना-भूसा के लिए 72,400 रुपये किसी परिचित के नाम भुगतान किया गया, जबकि सामग्री एक दुकानदार से उधार लेकर उपलब्ध कराई गई थी। आरोप है कि दुकानदार को भुगतान नहीं मिला। इसके अलावा 19,600 और 14,300 रुपये के अन्य भुगतानों पर भी सवाल उठाए गए हैं।सड़क निर्माण के नाम पर 59,113 और 21,604 रुपये के भुगतान में फर्जी बिल लगाए जाने का आरोप है। तत्कालीन सचिव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई गलत भुगतान नहीं किया गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.