कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Kannauj News: कन्नौज। गोशालाओं में निर्मित बायोगैस संयंत्रों का संचालन नहीं होने पर पंचायती राज विभाग ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। निरीक्षण में तीन विकासखंडों में बायोगैस प्लांट बंद मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। छिबरामऊ, जलालाबाद और गुगरापुर के एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, तीन ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास के हालिया निरीक्षण में बायोगैस संयंत्रों के संचालन में लापरवाही सामने आई थी। संबंधित विकासखंडों की गोशालाओं में बने संयंत्र क्रियाशील नहीं मिल...