कन्नौज, जुलाई 2 -- Kannauj News: कन्नौज। गोशालाओं की निगरानी व्यवस्था को लेकर लापरवाही सामने आने पर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित बैठक में अनुपस्थित रहने पर दोनों अधिकारियों से तीन कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खंडों में संचालित गोशालाओं में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की अद्यतन स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में दो जुलाई को सुबह 10:30 बजे दोनों अधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित होकर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए बुला...