Kannauj News: गोलक से नगदी चोरी कर युवक फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र में किराने की एक दुकान की गोलक से नगदी चोरी के एक आरोपी को ग्रामीण कोतवाली ले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके जाने के बाद आरोपी भी कोतवाली से रफूचक्कर हो गया। पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने की चर्चा ने इलाके में सनसनी फैला दी है। हालांकि पुलिस ने इस दावे का पूरी तरह से खंडन करते हुए कहा है कि आरोपी उनकी हिरासत में है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र के ग्राम नकटपुर निवासी शिवांग अग्निहोत्री अपनी किराना दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि भगवंतपुर निवासी एक युवक उनकी दुकान में घुस गया और दुकान में रखी गोलक से नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर युवक की पहचान की गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण आरोपी को पकडक़र कोतवाली ले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.