कन्नौज, सितम्बर 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कस्बा समधन के मोहल्ला गोरी नवादा और गांधीनगर क्षेत्र में गलियों की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि बिना बारिश के भी गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने बताया कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण नालियों से निकल कर सड़कों और गलियों में फैल जाता है। कई स्थानों पर नालियां गंदगी से भरी होने के कारण जल निकासी प्रभावित है। लोगों को मजबूरी में इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव की समस्या को लेकर कई बार वार्ड के सभासद से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता को समस्या की जानकारी से साथ शिकायत की गई, ल...