Kannauj News: गृह कलह से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त
कन्नौज, अगस्त 16 -- Kannauj News: इंदरगढ़l थाना क्षेत्र के जिनौठी गांव में शनिवार तड़के गृह कलह के कारण एक 25 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, जिनौठी गांव निवासी महेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी शिवानी ने सुबह लगभग पांच बजे घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर कमरे में साड़ी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। परिजनों ने जब शिवानी को फंदे से लटकते देखा तो तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कानूनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.