Kannauj News: गृह कलह से आहत अधेड़ ने कीटनाशक पिया, हालत नाजुक
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला भारा गांव में शुक्रवार को एक अधेड़ द्वारा जहरीला पदार्थ पीने की घटना से हडक़ंप मच गया। गृह कलह से परेशान होकर उठाए गए इस कदम के बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी, जिसे देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। नगला भारा निवासी विजय भान (50) पुत्र बुद्धा ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगडऩे लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.