कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ। आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभाष अकादमी में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने भाषण, कविता पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक हिमांशु सक्सेना ने कहा कि शिक्षक दिवस महज औपचारिकता का दिन नहीं, बल्कि शिक्षक और शिक्षा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। प्रधानाचार्य अलका गुप्ता ने कहा कि शिक्षा अज्ञानता का अंधकार मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है और शिक्षक दीपक की तरह स्वयं जलकर दूसरों का जीवन आलोकित करते हैं। कार्यक्रम का समापन संगीतमय प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को उपहार भेंट करने के साथ हुआ। इस दौरान अंकिता गुप्ता, सुषमा चौहान, अमित, अक्षय, एसएम सिद्दीकी, वंशिका, फरहा, रेखा, नेहा व प्रियंका आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श...