कन्नौज, जुलाई 28 -- Kannauj News: कन्नौज। गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेहंदी घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, पार्किंग, साफ-सफाई और सीसीटीवी निगरानी की स्थिति परखी गई। डीएम-एसपी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित बैरिकेडिंग, पर्याप्त नावों की उपलब्धता तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kanpur Ne...