Kannauj News: गुरसहायगंज का तिर्वा रोड बना जाम का हॉटस्पॉट, रोजाना घंटों फंस रहे राहगीर
कन्नौज, जुलाई 13 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर का व्यस्त तिर्वा रोड लगातार जाम की समस्या से जूझ रहा है। जीटी रोड चौराहे से तिर्वा रोड की ओर जाने वाला मार्ग दिन में कई बार वाहनों की लंबी कतारों से जाम हो जाता है। हालात यह हैं कि राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायतें और प्रशासनिक बैठकों में मामला उठने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जाम की सबसे बड़ी वजह चौराहे के आसपास ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का अव्यवस्थित जमावड़ा बताया जा रहा है। सड़क किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़े होने के कारण यातायात बाधित होता है और कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.