कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले एक अधेड़ की जिंदगी सड़क हादसे ने पल भर में छीन ली। थाना क्षेत्र के गांव डिगरी निवासी 48 वर्षीय नागेश पुत्र स्वर्गीय मैकूलाल, जो गुड़गांव में सब्जी मंडी में पल्लेदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, की सोमवार तड़के सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक 10 अगस्त की सुबह करीब चार बजे नागेश रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उन्हें हमेशा के लिए अपनों से दूर कर दिया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: देर रात मथुरा से आया शव, सवेरे अंतिम संस्कार हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद...