कन्नौज, अगस्त 16 -- Kannauj News: गुगरापुर, कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस पर गुगरापुर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा। विकास खंड कार्यालय, विद्यालयों और पंचायतों में ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरियां और तिरंगा रैलियां निकाली गईं। विकास खंड कार्यालय में प्रभारी बीडीओ/एडीओ एजी संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में प्रधानाध्यापक राकेंद्र कुमार सक्सेना ने नोडल संकुल शिक्षक राम किशोर सिंह समेत शिक्षकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर तिरंगा रैली को रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय चांदापुर और सराय बारामऊ में भी विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली। बीआरसी केंद्र गोसाईदासपुर, कंपोजिट विद्यालय कुसुमखोर, गोसाईदासपुर और सेंगरमऊ में भी ध्वजारोहण हुआ। अविका डिग्री कॉलेज चांदापुर में प्राचार्य अभिषेक प्रजापति ने ध्...