Kannauj News: गुगरापुर फीडर पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, रातभर जागने को मजबूर
कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: जलालाबाद। उमस भरी गर्मी के बीच गुगरापुर फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित बिजली आपूर्ति के दावों के विपरीत जलालाबाद समेत फीडर से जुड़े करीब 152 गांवों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। उसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी रात में हो रही कटौती से है, जिससे ग्रामीण गर्मी और उमस के बीच रातभर जागने को मजबूर हैं। जुलाई माह समाप्ति की ओर है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में बिजली की अघोषित कटौती परेशानी को और बढ़ा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 11 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.