कन्नौज, जुलाई 27 -- Kannauj News: अमोलर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गदौरा गांव में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित ने लाठी से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया। घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार कराया गया।गदौरा गांव निवासी अर्जुन जाटव पुत्र ओमकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात गांव का एक युवक बिना किसी बात के गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित आगबबूला हो गया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपित ने उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा। पीड़ित ने आरोपित के ख...