Kannauj News: गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला को पीटा, दी जान से मारने की धमकी
कन्नौज, अगस्त 28 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम जयसिंहपुर में गाली-गलौज का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम जयसिंहपुर निवासी क्रांति देवी पत्नी आनंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की शाम वह गांव में थी। इसी दौरान गांव के मामन चंद्र पुत्र सुरेश चंद्र, संगीता देवी पत्नी मामन चंद्र, मिनमिन पुत्री मामन चंद्र और रीना देवी पत्नी चरन सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.