कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को नगर में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में आवास विकास स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सत्य, अहिंसा तथा त्याग के मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को गांधी जी के बताए रास्ते पर चलकर मानव हित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर देवकीनंदन दुबे, प्रमोद शाक्य, हरिशंकर मिश्र एडवोकेट, राजीव अग्निहोत्री, अमोल दीक्षित, प्रियंका दुबे, चंद्रभान सिंह, बाहर कुरैशी, विकास ...