Kannauj News: गांधी जयंती पर ध्वजारोहण, चलाया स्वच्छता अभियान
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सिकंदरपुर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अध्यक्ष के साथ सभासदों व कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान सभासदगण, लिपिक, सफाई कर्मचारी समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शहर को स्वच्छ व सुंदर बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.