कन्नौज, नवम्बर 5 -- तिर्वा में लगेगा पटाखा बाजार Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। दीपावली के त्योहार को मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन ने निर्देश देते हुए कहा है कि गलियों में पटाके की दुकानें नहीं लगेगीं। इसके लिए कस्बे के बाहर डीएन काॅलेज के छात्रावास के मैदान पर बाजार लगाया जा रहा है। जिसमें अस्थाई लाइसेंस देकर पटाके की दुकानें लगवाई जाएंगी। दीपावली के त्योहार को मनाने के लिए हर घर में बच्चों ने पटाखा फोडने की तैयारियां शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी वैशाली चोपरा ने बताया कि पटाका बाजार के अलावा कहीं भी दुकानें लगी लगेगीं। अगर कोई बेचता हुआ पाया गया, तो उसकी दुकान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। पटाका को बेचने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा 50 पटाखों की दुकानें लगवाने के लिए डीएन काॅलेज के छात्रावास को चुना है। जिस...