Kannauj News: गदनपुर नरहा में लाठी-डंडों और टकोरों से मारपीट का आरोप, चार नामजद
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर नरहा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो भाइयों की पिटाई कर दी गई। पीड़ित जहान सिंह पुत्र राम सिंह ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार, रविवार सुबह जहान सिंह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थे। तभी ध्रुव सिंह, कुंवर सिंह, लखपति और रामजीत वहां पहुंच गए। आरोप है कि विवाद के बाद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, थप्पड़ों, घूंसों और टकोरों से हमला कर दिया। भाई कन्हैयालाल बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.