कन्नौज, सितम्बर 20 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के टड़ा रायपुर स्थित गोपाल गार्डन में चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्ति और आस्था के माहौल में पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन राहुल गुप्ता ने प्रभु श्री गजानन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दिव्य आरती उतारी और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। इस दौरान सभासद संतोष प्रजापति, रामलीला अध्यक्ष नितेंद्र बिहारी हजेला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पांचवें दिन उमड़ा जनसैलाब, चेयरमैन ने की दिव्य आरती आयोजन समिति द्वारा की गई भव्य सजावट...