Kannauj News: गणेश पूजन के साथ तालग्राम रामलीला का शुभारंभ
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बे में रामलीला मैदान में धार्मिक परंपरा और आस्था के साथ रामलीला का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और विधि-विधान से अनुष्ठान कर हुई। इस दौरान भगवान के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रामलीला के शुभारंभ पर आयोजन से जुड़े समिति के लोगों ने भगवान गणेश से कार्यक्रम के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया जाता है। रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के अनुसार, रामलीला के दौरान विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नारद मोह की लीला देख भावविभोर हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.