Kannauj News: गणेश उत्सव में गूंजे जयकारे, चेयरमैन ने की आरती-पूजन
कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा के सदर बाजार में चल रहे गणेश उत्सव में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भव्य पंडाल में सौरिख चेयरमैन राहुल गुप्ता ने विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती व पूजा-अर्चना की, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आरती के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इसके बाद महाप्रसाद वितरण हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक रोहित गुप्ता ने चेयरमैन राहुल गुप्ता समेत सभासद संतोष प्रजापति, नितेंद्र बिहारी हजेला समेत अन्य लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मोहित गुप्ता, वीनू गुप्ता, अंबुज मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, विकास शुक्ला, सुजुकी, आनंद गुप्ता और राज गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.