Kannauj News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहे महोत्सव पांडाल
कन्नौज, सितम्बर 16 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के समक्ष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विघ्न-बाधाओं के निवारण की कामना की। इस दौरान जहां पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजते रहे। वहीं आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कस्बा के मोहल्ला सुभाषनगर स्थित शिवाला शिव मंदिर परिसर में चेयरमैन राहुल गुप्ता ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भव्य आरती और वंदना की। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। वहीं आजाद नगर में जय महाकाल कमेटी द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय राजपूत लाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.