Kannauj News: गड्ढों में तब्दील सड़क से स्कूल पहुंचना मुश्किल, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: इंदरगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कलसान और नई बस्ती लखौढ़ा को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। शुक्रवार को कलसान और लखौढ़ा के सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक दशक पहले बनाई गई सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि दोपहिया और चार पहिया वाहनों से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क खराब होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.