Kannauj News: गड्ढों में गुम सड़क, रोज हादसों का खतरा
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा क्षेत्र स्थित मोहद्दीनगर मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की ऐसी कहानी बयां कर रहा है, मानो सडक़ नहीं बल्कि गड्ढों का समंदर हो। जगह-जगह बने गहरे और चौड़े गड्ढों ने पूरे रास्ते को खतरनाक बना दिया है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि राहगीर और बाइक सवार रोज हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार महकमा अब तक सिर्फ कागजी खानापूर्ति में व्यस्त नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना अब किसी जोखिम भरे सफर से कम नहीं रहा। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो रहा है। जरा सी चूक और सीधा गडढे में गिरने का खतरा बना रहता है। मामले की गंभीरता बढऩे पर लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन निरीक्षण और रिपोर्ट तक ही मामला सीमित रह गया। विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.