Kannauj News: गंगेश्वरनाथ मंदिर के अंदर सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू
कन्नौज, नवम्बर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। प्रदेश सरकार की वंदन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अत्यंत प्राचीन श्री गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर का सुंदरीकरण डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराएगी। विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने पिछले माह भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इस समय मंदिर परिसर के अंदर सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। नगर ही नहीं इस पड़ोस क्षेत्र में गंगेश्वरनाथ मंदिर सभी की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। प्रदेश सरकार द्वारा वंदन योजना के तहत इस मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ 98 लाख रुपये का स्टीमेट भेजा गया था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.