कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: मानीमऊ। नेशनल हाईवे से सैय्यदपुर सकरी को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी भरा होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोजाना गुजरते हैं। कई बार ई-रिक्शा और ऑटो पलटने से हादसे हो चुके हैं, जिसमें दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौंदा : जर्जर सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीग्रामीणों की परेशानियां सैय्यदपुर सकरी रोड से दुरजुनापुर घाट, गदनापुर, मियागंज, मेहंदी घाट समेत आसपास के गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। सावन के दौरान इसी मार्ग से सैकड़ों श्रद्धालु दुरजुनापुर घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों से शवों...