Kannauj News: गंगा तट पर विधि-विधान से भू-विसर्जित की पूजन सामग्री
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के ऐतिहासिक श्री गंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में नौ दिन तक चली श्री राम कथा, मां महोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग के समापन के बाद शुक्रवार को पूजन सामग्री का विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। श्री गोविंद सत साहिब प्रचार समिति एवं प्रभात फेरी मंडल के पदाधिकारी पूजन सामग्री लेकर पांचाल घाट पहुंचे। यहां गंगा तट पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चन करने के बाद सामग्री को विधि-विधान से भू-विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता पर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की। नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के समापन के बाद पूजन सामग्री के विसर्जन की प्रक्रिया श्रद्धा और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे, श्रीगोवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.