Kannauj News: गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे तट
कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: कन्नौज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जिले के गंगा घाट श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर नजर आए। सूर्योदय से पहले ही जलेसर, चियासर और महादेवी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुरुजनों का स्मरण किया। स्नान के बाद तर्पण, दान-पुण्य और गुरु पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की मौजूदगी से घाटों पर दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगलमय जीवन की कामना की। गुरु पूर्णिमा के साथ चातुर्मास शुरू होने के कारण भी इस पर्व का धार्मिक महत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.