Kannauj News: गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट, दुश्वारियां बरकारार
कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। गंगा के बढ़ते जलस्तर से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज होने के बावजूद कई गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हालात यह हैं कि कई इलाकों में आवागमन के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी गांवों की ओर पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार दोपहर दो बजे मेहंदीघाट पर गंगा का जलस्तर 125.780 मीटर दर्ज किया गया। इसमें 0.010 मीटर की मामूली गिरावट हुई है। हालांकि गंगा का खतरे का निशान 125.970 मीटर है, यानी जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से महज 19 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर 126.780 मीटर दर्ज है। वहीं चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से 71,051 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कटरी क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.