Kannauj News: खोजीपुर में जल निकासी विवाद का समाधान, रविवार से चार तालाबों की होगी खुदाई
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर में लंबे समय से चल रहे जल निकासी विवाद का उप जिलाधिकारी की पहल पर समाधान करा दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद प्रकरण का निराकरण कराया गया। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि गांव में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए चार तालाबों की खुदाई का कार्य रविवार से शुरू कराया जाएगा। तालाबों की खुदाई और गहराई बढ़ाए जाने से जलभराव की समस्या दूर होने की उम्मीद है। प्रशासन ने ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति बनवाकर विवाद को समाप्त कराने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि तालाबों की खुदाई के बाद भी यदि जल निकासी की समस्या बनी रहती है, तो इसके समाधान के लिए क्षेत्र पंचायत के माध्यम से नालियों का निर्माण करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.