कन्नौज, अगस्त 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख रोड पर खोजीपुर गांव के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सौरिख थाना क्षेत्र के फूलराजपुर गांव निवासी लालाराम (59) पुत्र सोनेलाल अपने साले राम गोविंद (50) पुत्र आशाराम सक्सेना निवासी ग्राम बनसई, सहार, जिला औरैया के साथ बाइक से दवाई लेने छिबरामऊ आ रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह लोग खोजीपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी सामने से रॉन्ग साइड आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी दी। दूसरी बाइक पर कल्यानपुर निवासी आशीष (18) पुत्र राकेश कठेरिया और सचिन (18) पुत्र अजय पाल सिंह यादव सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी ...