Kannauj News: खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को दिया तीन दिवसीय प्रशिक्षण
कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बच्चों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) छिबरामऊ में राजकीय, माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों को स्पर्धा तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चे खेल मैदानों से दूर होते जा रहे हैं। पहले गली-मोहल्लों में खेले जाने वाले खेल बच्चों को प्रसन्नता देने के साथ उनका शारीरिक विकास भी करते थे। खेलों से दूरी के कारण बच्चे असमय मोटापे और अन्य बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने पर जोर ऐसे में खेल संस्कृति को फिर से जीवित करने की जरूरत है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.